A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

10 वीं और 12 वीं में 65 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए फेल

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

10 वीं और 12 वीं में 65 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए फेलScreenshot 2024 0418 160650 20

 

देशभर में बीते साल 10 वीं और 12 वीं में 65 लाख से अधिक विद्यार्थी फेल हो गए । राज्य बोर्डों में असफल छात्रों की संख्या अधिक दर्ज की गई । वहीं , दोनों कक्षाओं में ओपन स्कूल का प्रदर्शन भी खराब रहा । 2023 में 56 राज्य शिक्षा बोर्ड व तीन राष्ट्रीय बोर्ड के कक्षा 10-12 के नतीजों के विश्लेषण से पता चला कि सरकारी स्कूलों से 12 वीं की परीक्षा में लड़कियां अधिक शामिल हुईं , पर निजी स्कूलों व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में लड़के ज्यादा शामिल हुए । सरकारी स्कूलों में बेटियों की ज्यादा संख्या , जबकि निजी स्कूलों में बेटों की ज्यादा तादाद देश में लड़कियों के प्रति अभिभावकों के भेदभाव को दिखाती है । इसके बावजूद , बेटियों ने पास प्रतिशत में छात्रों को बहुत पीछे छोड़ दिया । मंत्रालय के अनुसार , निजी स्कूलों में 12 वीं बेटियों का पास प्रतिशत 87.5 फीसदी रहा , जबकि छात्रों में यह 75.6 फीसदी था । निजी स्कूलों में 9 लाख छात्र फेल हुए , जबकि छात्राएं करीब 4 लाख ही फेल में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से छह फीसदी अधिक रहा । शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , कक्षा 10 के करीब 33.5 लाख विद्यार्थी अगली कक्षा में नहीं पहुंच सके । इनमें 5.5 लाख तो परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!