A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

जिला रैड क्रॉस सोसायटी नूंह द्वारा जागरूकता कैंप लगाया गया

नितिन वर्मा/नूंह

हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 का हिस्सा बनने हेतु नया वोट बनवाने के लिए भरें फार्म-6: धीरेंद्र खड़गटा IMG 20240827 WA0174

 

नूंह: जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी नूह धीरेंद्र खड़गटा के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव महेश गुप्ता की देखरेख में जिला रैड क्रॉस सोसाइटी नूह ने आज मंगलवार को एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड एवम सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा मुहिम के तहत सरकारी विद्यालयों में जागरूकता सेमिनारों की कड़ी में मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया।

इस सेमिनार के मुख्य वक्ता के तौर पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी नूंह के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा मुहिम के तहत सड़क सुरक्षा नियमों की पालना हेतु जागरुक किया। उन्होंने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को मोटर वाहन संशोधन विधेयक-2019 की विस्तृत जानकारी दी तथा वाहन चलाते समय हैल्मेट, शीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया। उसके उपरांत उन्होंने बेसिक फर्स्ट एड में बेहोशी, घायल को मौके पर सहायता, हार्ट अटैक के समय पीड़ित को ट्रांसपोर्ट करने, साँस न आने और हार्ट के कार्य न करने की अवस्था में जीवनदायिनी विधि सीपीआर विधि का प्रयोगात्मक तरीका समझाया।

उन्होंने इस मौके पर जागरूक करते हुए बताया की सभी विद्यार्थी अपने परिवार के उन सदस्यों की वोट बनवाए जिनकी अभी तक वोट नही बनी है। जिसके लिए अपने बूथ के बी एल ओ से फॉर्म -6 भरवाते हुए पुन जमा कराएं ताकि मतदान से पूर्व वोट लिस्ट में नाम शामिल हो सके। जिसके लिए उन्होंने सभी को मतदाता शपथ ग्रहण कराई ताकि आगामी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर छपेड़ा विद्यालय की प्रिंसिपल प्रोमिला, छपेड़ा गांव के बी एल ओ रिशाल सिंह, जीतराम, महेश कुमार, सुरेंद्र, तिलक, अमित, रामेश्वर, कुलभूषण, राज कंवर, चंद्रदेव यादव, राकेश गुप्ता, जयभगवान, इला एवम अन्य ने उपस्थित रहे तथा उन्होंने कहा कि इस तरह की सेमिनार आमजन के लिए काफी लाभदायक होती हैं

Back to top button
error: Content is protected !!