A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबदायूँ

अभिलेखों की जांच के आदेश लेकर पहुंचे निर्माण करने विवादित स्थल का नायब तहसीलदार बदायूं

न्यायालय को दरकिनार कर नायब तहसीलदार पहुंचे निर्माण करने

बदायूं मोहल्ला चौधरी सराय स्थित एक प्लांट है जिसका 1967 में बैनामा शाहिद अली के नाम हुआ उसके बाद 1998 में शाहिद अली ने परवेज जावेद जमशेद नावेद के नाम बैनामा किया जिसका नंबर 1464 पुराना नंबर है

Screenshot 2024 0909 221554

जिसके बाद प्लांट की चकबंदी होती है और नया नंबर 1459 मिला इसके बाद इन चारों भाइयों ने इस प्लांट के आपसी बंटवारे के लिए एक प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया लेकिन इसी दौरान द्वितीय पक्ष प्रेमराज ने 1459 को 1458 नंबर बताकर उक्त प्लाट पर अपना हक जमाना चाहा

Screenshot 20240909 221436

 

जिसके जवाब मे परवेज़ पक्ष ने एक और मुकदमा प्रेमराज के विरुद्ध और 1458 नंबर पर दर्ज कर दिया कुल मिलाकर इस पूरे प्लांट पर मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन प्रेमराज इस नंबर का कई लोगों को इकरारनामा भी करते रहते हैं

 

आज सुबह राजस्व विभाग की टीम और थाना कोतवाली से पुलिस लेकर नायब तहसीलदार निरंकार सिंह उक्त प्लाट पर सदर उप जिला अधिकारी के द्वारा अभिलेख की जांच का आदेश लेकर मौके पर निर्माण करने ट्रैक्टर ट्राली सीमेंट रेत के साथ उक्त प्लाट का निर्माण करने पहुंचे और प्लांट के स्वामी को डराकर दबाव बनाने लगे और निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी

 

मौके पर मीडिया कर्मियों के पहुंचने से नायब तहसीलदार कुछ घबरा गए मीडिया कर्मियों द्वारा जब नायब तहसीलदार से उप जिलाधिकारी के आदेश मांगे निर्माण के और कहा कि यह प्लांट पर मुकदमा दर्ज है जो न्यायालय में विचारघिन है आप इस प्लॉट पर निर्माण कैसे कर सकते हैं आप आदेश दिखाइए तब नायब साहब पतली गली पकड़ कर चल दिए और फरार हो गए

Back to top button
error: Content is protected !!