
स्थान डग
जिला झालावाड़ राजस्थान
रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम
जलझूलनी एकादशी पर देव विमानों की निकाली शोभायात्रा
वी ओ डग, झालावाड़ जिले के डग कस्बे में जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर कस्बे के सभी मंदिरों से श्रद्धालुओं ने देव विमान की शोभायात्रा परंपरागत मार्गो से निकाली शोभायात्रा में लगभग 20 देव विमानों ने भाग लिया, देव विमानों की आकर्षक साज सज्जा की गई जो आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा में व्यायाम शाला के पहलवानो ने हैरतअंगेज करतब दिखाए , शोभायात्रा झिरनिया स्थित देव विमान विश्राम स्थल पर पहुंची ,जहां भगवान को स्नान करवाकर उनकी विधिवत पूजा अर्चना कर आरती उतारी एवं प्रसाद वितरित की ।










