A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बारिश में हुए नुकसान पर मुआवजे के लिए समाजवादियों ने दिया सामूहिक ज्ञापन*

*बारिश में हुए नुकसान पर मुआवजे के लिए समाजवादियों ने दिया सामूहिक ज्ञापन*

सरीला हमीरपुर – समाजवादी पार्टी से राठ विधानसभा प्रत्याशी रही चंद्रवती वर्मा के नेतृत्व में कई दर्जन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी सरीला को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर बारिश में किसानों की फसलों के नुकसान व गिरे हुए लोगों के घरों पर पात्र लाभार्थियों के नुकसान का आकलन कराकर लाभ दिलाए जाने की मांग जनहित में की है

राठ विधानसभा से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रही चंद्रवती वर्मा के नेतृत्व में कई दर्जन लोगों ने उप जिलाधिकारी सरीला को दिए सामूहिक पत्र में बताया कि अत्यधिक बारिश से कई लोगों के कच्चे घर गिरे हैं और किसानो की फसलों का भी बहुत नुकसान हुआ है पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंप कर बेघर हो चुके लोगों और फसलों के नुकसान पर आकलन कराकर पात्र लोगों व किसानों को मुआवजा दिलवाये जाने की मांग जनहित में की है इस मौके पर राठ विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रही चंद्रवती वर्मा सपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम यादव विधानसभा अध्यक्ष राठ गोकुल राजपूत विधानसभा महासचिव राठ लाखन सिंह यादव जिला सचिव जय हिंद, मुलायम सिंह यादव ,बृजेंद्र सिंह यादव, राहुल राजपूत ,शैलेंद्र राजपूत सहित कई दर्जन समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!