A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बिना जानकारी दिये किसी को पदस्थापित करना अशोभनीय है – महीपाल सिंह

बिना जानकारी दिये किसी को पदस्थापित करना अशोभनीय है – महीपाल सिंह

आरा। पिछले 22 सितंबर को फर्जी जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर का चुनाव कुछ लोगो द्वारा कराया गया जिसमे अपने हिसाब से पदाधिकारियों एवं सदस्यो की नियुक्ति कर दी गई।इस फर्जी संघ के चुनाव मे उप प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किये जाने की जानकारी प्राप्त होते ही महीपाल सिंह ने इस फर्जी संघ की भर्त्सना करते हुए कहा कि यह घोर निंदनीय है।उन्होंने कहा कि मै प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ जिला ईकाई भोजपुर के जिला प्रवक्ता के पद पर पदस्थापित हूँ।ऐसे मे हम किसी अन्य संघ का सदस्य कैसे हो सकते हैं।बिना पुछे बिना जानकारी दिये किसी को पदस्थापित करना अशोभनीय है।उन्होंने कहा कि मै इसका खंडन करता हूँ और कहना चाहता हूँ कि बिना अनुमति के किसी को संघ से नाही जोडा जाए। मै इस संघ को नही मानता हूँ।उन्होंने कहा कि जहां तक हमे जानकारी है कि प्राथमिक शिक्षक संघ जो कि वास्तविक रूप से निबंधित है का पिछले 1 सितम्बर 2024 को गठन सह चुनाव हुआ है।फिर यह दुसरा संघ कैसे तैयार हो गया और बिना सोचे समझे बिना पुछे ही किसी को पद पर मनोनीत कर दिया गया।उन्होंने अनुरोध किया है कि समाज मे ऐसी गन्दी राजनीति का खेल नही खेला जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!