
स्कूलों के पास न हों तंबाकू उत्पादकों की दुकानें 
अलीगढ़
उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने तालशपुर कला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय जिला मलखान सिंह चिकित्सालय एवं जिला कारागार का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालयों के आसपास बीढ़ी ,गुटका और तंबाकू उत्पाद नहीं बचने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नशे से जुड़ी सामग्री पूरी तरह से प्रतिबंध की गई है। खाना खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बच्चों के साथ खाना भी खाया।
इस दौरान डीसी ने आर एल एम दीनदयाल वर्मा, उप श्रम आयुक्त सियाराम, जेलर कमलेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार, सहायक श्रम आयुक्त शेर सिंह, प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत आदि मौजूद थे।







