
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हाॅट कुक्ड मील योजना के तहत को- लोकेटड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के नौनिहालों को सुबह का नाश्ता और दोपहर का गर्म भोजन मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में रविवार को नगर पंचायत कलीनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने नगर पंचायत कार्यालय पर को-लोकेटड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के नौनिहालों के लिए हाॅट कुक्ड मील योजना के संचालन के लिए समस्त केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाकर वर्तनो की किट वितरित की। एक किट में 25 थाली, 25 चम्मच, 25 कटोरी, 25 गिलास, भगौना, कल्छी, चमचा, कड़ाही, कूकर, तबा, पटा, बेलन, गैस चूल्हा, चिमटा, चाकू, इत्यादि। जिसमें समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकत्रियों ने अपने अपने केन्द्रों के लिए वर्तन प्राप्त किए। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा यादव, गीता देवी, रीना गुप्ता, अनीता देवी, वन्दना यादव, कमलेश शर्मा, पूनम शर्मा, निसरत बी, गुडडी देवी, सुमन शर्मा, राबिया बी नगर पंचायत कर्मचारी मंजीत यादव, अरविन्द यादव, अनुराग पाण्डेय, नरेश शर्मा, परिक्षित पाण्डेय, वेदप्रकाश मौजूद रहे।





