A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

नवदुर्गा मंदिर रमना आरा में मातारानी का किया गया विशेष शृंगार पूजा

नवदुर्गा मंदिर रमना आरा में मातारानी का किया गया विशेष शृंगार पूजा

IMG 20241004 WA0069

आरा। नवदुर्गा मंदिर रमना आरा में शुक्रवार को नवदुर्गा कि विशेष शृंगार के साथ कलश पूजन के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ महंत सुमन बाबा द्वारा किया गया।महंथ सुमन बाबा ने कहा कि बच्चों से ज्यादा बच्चियों को ब्रह्मचर्य कि पालन करना होता है।बच्चे एक कुल को देखते हैं पर बच्चियाँ दो कुल का संचालन करती है।इसलिए नवरात्र के दुसरे दिन मां के दुसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है।ब्रह्मचर्य का अर्थ मन, वचन और कर्म को अपने अधिन रखना, इनको अपने उपर कभी भी बलवान न होने देना हैं।वहीं दोपहर वेला में महिलाओं द्वारा संगीतमय भजन, उर्मिला देवी के नेतृत्व में किया गया।संध्याकाल में भक्तों ने सामुहिक आरती किया साथ में मंदिर के उपाध्यक्ष देवराज ओझा, सह सचिव कमलेश तिवारी, कुमार मोहित, कोषाध्यक्ष संजय राय व अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!