
भूमिहीनो को जमीन का पर्चा खतियान देने की मांग को लेकर चरपोखरी प्रखंड कार्यालय का घेराव

आरा/चरपोखरी। सात सूत्री मांगो को लेकर समतामूलक संग्राम दल के बैनर तले दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अगिआंव विधानसभा के चरपोखरी प्रखंड का घेराव किया गया, जिसका नेतृत्व संग्राम दल के जिला अध्यक्ष नितेश रजक और अध्यक्षता चरपोखरी प्रखंड अध्यक्ष संतोष राम ने किया।वहीं जिला अध्यक्ष ने बताया कि सरकार व प्रशासन से हमारी मांगे है कि सभी भूमिहीनों को 5-5 डिसमिल जमीन दें और इसी सर्वे में सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन जमाबंदी दर्ज करते हुए खतियान बनाये।वहीं उन्होंने कहा कि चरपोखरी प्रखंड के सभी पंचायत व गांव में बसे सभी भूमिहीनों को उसी जमीन का दखल (कब्जा) प्रशासन के द्वारा कराया जाए तथा सरकारी जमीन पर बसे हुए भूमिहीनो को उसी जमीन का पर्चा और खतियान दिया जाए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना कि राशि 5–5 लाख दे।सरकारी ज़मीन का पर्चा हर गांव में कैम्प लगाकर वितरित करें और इटौर गांव के दलित परिवार का जो अतिक्रमण हटाने के नाम पर छती हुई है, उसकी क्षतिपूर्ति के लिए प्रत्येक परिवार को 25 लाख रूपया दिया जाए।इस मौके पर घेराव करने वालों मे एसएसडी के राष्ट्रीय महासचिव नवनीत कुमार, अगिआंव विधानसभा प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मेहरा, प्रदेश सचिव संजय भारती, जिला महासचिव रमेश चंद रवि, जिला कोषाध्यक्ष प्रिन्स कुमार, आदेश चतुर्वेदी, अरुण चतुर्वेदी, विनीत बाबु, शिवकुमार सहित सैंकडो लोग शामिल थे।




