A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

नवगठित रोगी कल्याण समिति की बैठक मे कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नवगठित रोगी कल्याण समिति की बैठक मे कई मुद्दों पर हुई चर्चा

IMG 20241004 WA0043

उदवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदवंतनगर में नवगठित रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक आहूत किया गया जिसमें रोगियों के कल्याण हेतु कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। सड़क हादसे में चोटिल होने के कारण शुक्रवार की बैठक में बीडीओ उपस्थित नहीं हो सके। विभाग द्वारा नामित सुरेश कुमार सिंह,विजय कुमार ओझा,पूजा सिन्हा,रूबी कुमारी,लाल बहादुर सिंह,चैन कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद थे।बैठक की शुरुआत परिचय सत्र से शुरू हुई। उसके बाद डा चेतना ने मंकी बाइट का मामला उठाया। जिस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अभिषेक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से वन विभाग को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए लिखा जायेगा। आउटडोर रोगियों के बैठने की व्यवस्था करने तथा पंखा लगाने पर चर्चा की गई ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के निर्णयों पर अमल किया जायेगा । मौके पर बीएचएम संजीव कुमार, लेखापाल संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!