A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अधिशाषी अधिकारी के साथ मारपीट करने व कागजात फाड़ने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

आलापुर अंबेडकर नगर । नगर पंचायत जहांगीरगंज के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी के साथ शुक्रवार को हुई मारपीट में नामजद आरोपी कथित चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील कुमार मौर्य और सनी सिंह को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।
बता दें नगर पंचायत जहांगीरगंज के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी को मारने-पीटने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ कर नुकसान कर देने के मामले में सुनील मौर्या (प्रतिनिधि चेयरमैन) ग्राम जगदीशपुर थाना जहाँगीरगंज वा सनी सिंह पुत्र अज्ञात निवासी सिंहपुर थाना जहांगीरगंज को गिरफ्तार कर लिया । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!