
प्रयागराज भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष शनी शुक्ला द्वारा जिला कार्यालय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसान पार्क झलवा में 27 अक्टूबर 2024 को किसान पंचायत एवं अच्छा काम करने के लिए पदाधिकारी सम्मान समारोह आयोजित करने का कार्यक्रम रखा गया है किंतु कुछ अराजक तत्वों को यह बात नागवार गुजर रही है और कुछ देश बिरोधी सोच रखने वाले संगठन के सहयोग से उक्त कार्यक्रम में बाधा डालने की मंशा रखते हैं उक्त बात का सूत्रों से पता चलने के बाद शनी शुक्ला ने साशन प्रसाशन से संज्ञान ग्रहण करने की अपील करते हुए कहा है कि हम शान्ति में बिश्वास रखते हैं और हमारा कार्यक्रम शान्ति एवं सौहार्द के लिए आयोजित किया जा रहा है अब लोगों को ईर्ष्या बस शान्ति का माहौल रास नही आ रहा तो उनको देखना प्रयागराज पुलिस का काम है और हमें पूरा बिश्वास है कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय पर सम्पन्न होगा और अराजकता फैलाने की मंशा परास्त होगी सभी पदाधिकारी एवं किसान भाई बहन दस बजे तक किसान पार्क पहुंचे |














