
रतलाम – कलेक्टर राजेश बाथम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि खाद्य अधिकारी कमलेश जमरा को अनुभाग आलोट एवं अनुभाग जावरा में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था।
उक्त आदेश के पश्चात भी जमरा द्वारा अपने सौपे गए कार्य क्षेत्र से बाहर अनुभाग रतलाम शहर की टीम के साथ कार्य संपादित किए जाने के कारण उनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। इसके बाद भी जमरा द्वारा अनुभाग रतलाम शहर में ही कार्य संपादित किया जा रहा था जिससे अनुभाग आलोट एवं जावरा का खाद्य सुरक्षा का कार्य प्रभावित हो रहा है। जमरा का उक्त कृत्य आपत्तिजनक होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में अनुशासनहीनता का द्योतक होने से कदाचरण की श्रेणी में आने से कमलेश जमरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।






