A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी की जिलास्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी में अतिथि स्वागत में भी भारत माता की जय का उद्घोष… तोखन साहू, केंद्रीय मंत्री

सक्ती समाचार- भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आज जिला कार्यालय में आयोजित की गई जिसे संवोधित करते हुए केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया भारतीय जनता पार्टी संस्कारित व राष्ट्रवादी पार्टी है जहां अतिथि का भी स्वागत भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया जाता है। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने उत्साह से लबालब कार्यकर्ताओं को ओजस्वी अंदाज में कहा कि हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा देश में मोदी जी के नेतृत्व में तथा प्रदेश में विष्णुदेव की सरकार केवदेख रख में छत्तीसगढ़ विकास के सभी सोपान तय करेगा।
इसके पूर्व क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े ने मुख्य अतिथि तोखन साहू का अभिनंदन के साथ उपस्थित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब मिलकर क्षेत्रीय विकास की मंजिल हासिल करेंगे।
इन पलों में जिलाध्यक्ष के के चंद्रा, पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, डा खिलावन साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजय पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का दिली स्वागत किया।
विदित हो कि देश _ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रथम बार केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का आगमन हुआ जिससे पार्टी कार्यकर्ता जोश से भरे नजर आ रहे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!