A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद : सपा के पूर्व सांसद ने बोला भाजपा पर हमला, जानें क्यों मच गया बयान पर बवाल…

Mor”https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2024/11/Screenshot_20241116-175530.png” alt=”” width=”1013″ height=”570″ class=”alignnone size-full wp-image-343280″ />सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने भाजपा द्वारा उपचुनाव में मुस्लिमों के वोट लेने के दावों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि कुंदरकी विधानसभा सीट सपा की परंपरागत सीट है। यहां पर सभी जातियों के वोटर सपा को ही वोट करते आये हैं। इस बार भी…मुरादाबाद : सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने भाजपा द्वारा उपचुनाव में मुस्लिमों के वोट लेने के दावों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि कुंदरकी विधानसभा सीट सपा की परंपरागत सीट है। यहां पर सभी जातियों के वोटर सपा को ही वोट करते आये हैं। इस बार भी सपा बड़े अंतर से जीतने जा रही है।

इस बात को कैसे भूलेगा मुसलमान
सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि लोग दबाव में जरूर हैं और भाजपा ये कैसे कह सकती है कि इस बार जनता उनके कंडिडेट को जीताने जा रही है। भाजपा ने हिंदुस्तान के अंदर मुसलमानों के साथ यूपी, आसाम और उत्तरखण्ड के अंदर जो सलूक किया है, उसे मुसलमान कैसे भूल सकता है। क्या मुसलमानों पर बुल्डोजर नहीं चलाये गए, क्या मस्जिदों पर बुल्डोजर नहीं चले, क्या दरगाहों पर बुल्डोजर नहीं चले, क्या नमाज और अजान से कुछ लोगों को परेशानियां नहीं हुईं, तो भाजपा कैसे कह सकती है कि मुस्लिम वोटरों का रूझान उसकी तरफ है।

हम ईमान पर रहने वाले लोग हैं
हम मुसलमान एक अल्लाह के मानने वाले और ईमान पर रहने वाले लोग हैं। अपने ईमान की हिफाजत के लिए हम हर कुर्बानी दी सकते हैं। जहां तक मंत्रियों और भाजपा नेताओं का मुस्लिमों के घर जाकर जनसम्पर्क करके वोट मांगने की बात है, तो देखिए सरकार है, दबाव है, प्रशासन का दवाब है। अब ये तो पोलिंग के बाद ही पता चलेगा कि क्या हुआ। ये लोग जितना दबाव बनाएंगे, उतना ही सपा का वोट और बढ़ेगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!