A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

सोनपुरा पंचायत में 13 पक्का मकान वालों को मिला प्रधानमंत्री आवास का लाभ, गड़बड़ी पक्का एक तल्ला व दो तल्ला वालों को मिला आवास का लाभ

आवास आवंटन में भारी रिश्वत खोरी का आरोप

IMG 20241117 WA0088

उदवंतनगर। प्रखण्ड क्षेत्र के सोनपुरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी गड़बड़ी व रिश्वतखोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय तथा पंचायत की मिली भगत की बात सामने आ रही है। इस संबंध में तारकनाथ सिंह ने लिखित शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक किया है। लेकिन तीन महीने बाद भी दोषियों पर किसी तरह की कारवाई नहीं हुई।उल्टे पक्का मकान वाले 13 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किस्त भेज दी गई। मामला लोक अदालत में चल रहा है।लिखित शिकायत में तारक नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 23-24 में गरीब, असहाय व गृहविहीन लोगों को आवास का लाभ न देकर दो तल्ला व पक्का मकान वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। प्रति आवास तीस हजार रूपये लेने की शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी को जांचोपरांत बाद प्रतिवेदन समर्पित करने को आदेशित किया गया है। वैसे मामला लोक अदालत में चल रहा है। इस संबंध में तारकनाथ सिंह ने बताया कि हमने न्याय की गुहार लगाई है। जिससे योग्य अभ्यर्थियों को आवास का लाभ मिल सके। लेकिन मामले की लिपापोती की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!