A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेश

Jhansi: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में हमला! चेहरे पर आई चोट, पुलिस ने बताया पूरा सच

 धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में हमला हुआ है। पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर भीड़ से निकलकर किसी ने ये वारदात अंजाम दी। आरोपी ने फूल के साथ मोबाइल खींचकर उनके चेहरे पर मारा है। धीरेंद्र शास्त्री ने उन पर फेंके गए मोबाइल फोन भीड़ को भी दिखाए।

हाइलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश के झांसी में धीरेंद्र शास्त्री पर पदयात्रा के दौरान हमला
  • मऊरानीपुर में धीरेंद्र शास्त्री पर फूल के साथ मोबाइल फेंका गया
  • बाबा बागेश्वर के चेहरे पर चोटें आईं, वीडियो वायरल हुआ
Dhirendra Shastri Jhansi Attack

धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में हमला
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला हो गया है। जनता दर्शन और पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर हमला होने की सूचना आई है। जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर में यात्रा के दौरान उनके ऊपर फूल के साथ मोबाइल भी फेंका गया है। धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर मोबाइल लगने से चोटें आईं हैं। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री बाद में इन मोबाइल को हाथ में लेकर जनता से कुछ कहते हुए भी नजर आए।

धीरेंद्र शास्त्री मऊरानीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगे। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन करना शुरू किया। सभी से उनकी बातचीत भी हो रही थी। बताया जा रहा है कि साथ चल रहे लोग उन पर फूल भी बरसा रहे थे। इसी बीच किसी ने फूल में छुपाकर मोबाइल से उन पर हमला कर दिया।

बाबा बागेश्वर ने भीड़ को मोबाइल भी दिखाए

बताया जा रहा है कि दो-तीन मोबाइल फोन उनकी तरफ फेंके गए थे। इसमें से कुछ मोबाइल फोन बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ में लेकर भीड़ को दिखाए। साथ ही कहा कि फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है हमका। आगे बताया कि उन्हें मोबाइल मिल गया है। इसके बाद साथ चल रही टीम और श्रद्धालुओं को उन्होंने आगे चलने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में लगी पुलिस भी चौंक गई। अब पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हमले पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

धीरेंद्र शास्त्री पर हमले की सूचना सोशल मीडिया पर फैलने के बाद झांसी पुलिस ने एक ट्वीट और संदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री पर हमला नहीं हुआ है। पुष्पवर्षा के दौरान मोबाइल लग गया।

वहीं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने जनता ने बाद में बताया कि किसी श्रद्धालु-भक्त का मोबाइल लग गया था। किसी तरह की साजिश नहीं है। ये एक आध्यात्मिक यात्रा है, यहां सब कुछ ठीक है। दोनों राज्य की पुलिस अच्छा काम कर रही है

Back to top button
error: Content is protected !!