
सरकारी अस्पताल में युवती से बलात्कार, आरोपी 2 सगे भाई गिरफ्तार
झुंझुनूं। कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय पर सरकारी अस्पताल में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया गया है। सीओ सिटी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जुलाई में युवती ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पिता बीमार हो गए थे। जिन्हें दिखाने के लिए वह राजकीय बीडीके अस्पताल गई थी। जहां डॉक्टर ने उसके पिता को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया।पिता की देखरेख के लिए उनके साथ थी। 10 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे वार्ड में ड्यूटी पर कार्यरत इंटर्नशिप कर रहे नर्सिंग स्टूडेंट संजीव कुमार चाय लेकर आया और उसके पिता की देखभाल की बात कहीं। चाय पीने के बाद जी घबराने लगा। उसके कहने पर वह कॉटेज में जाकर सो गई। रात को दो बजे के आसपास आंख खुली तो आरोपी गलत हरकत कर रहा था।
विरोध किया तो मुंह दबाकर बलात्कार किया। इससे पहले नर्सिंग स्टूडेंट ने नींद में उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना ली थी और डरा धमकाकर मोबाइल नंबर ले लिए। वह रोज मैसेज करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बलात्कार करता रहा। घरवालों को बताने पर उसने शादी का झांसा दिया। फिर अलग अलग जगह ले जाकर बलात्कार करने लगा।
















