
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह नेमुरादाबाद में हुई मॉब लिंचिंग की घटना को यूपी कीकानून व्यवस्था का नमूना बताया है। AAP सांसद नेकहा- मैं सड़क से लेकर संसद तक यूपी की बदहालकानून व्यवस्था की बात उठाता रहा हूं। अब यहां केहालात किसी से छुपे नहीं हैं।
संजय सिंह बोले- ऐसी घटनाएं नफरतों के बीज की तरहहैं। इससे हम सभी को दिक्कतें होंगी। आम आदमी पार्टीके सांसद संजय सिंह मंगलवार रात को मुरादाबाद में थे।यहां उन्होंने ईदगाह के पास एक मजार पर चादरपोशीभी की। चादरपोशी के बाद संजय सिंह ने मीडिया सेबातचीत में मुरादाबाद मॉब लिंचिंग में शाहेदीन कुरैशीकी मौत पर अफसोस जाहिर किया।
बता दें कि 30 दिसंबर को तड़के करीब 3:30मुरादाबाद के मझोला मंडी समिति परिसर में गाय काटतेवक्त भीड़ ने शाहेदीन कुरैशी को पकड़ लिया था। इसकेबाद भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। 24 घंटेबाद इलाज के दौरान शाहेदीन कुरैशी ने दम तोड़ दिया


मुरादाबाद पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजयसिंह ने PM मोदी की ओर से अजमेर दरगाह पर भेजीगई चादर को अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा-दिल मेंमोहब्बत होनी चाहिए। PM मोदी ने वहां चादर भेजी है।ये अच्छी बात है। हमारे नेता अरविंद केिजरीवाल ने भीदरगाह के लिए चादर भेजी है। हमे भरोसा है कि ये देशनफरत और झगड़ों की बुनियाद पर आगे नहीं बढ़ेगा।बल्कि मोहब्बत से आगे बढ़ेगा।
संजय सिंह बोले- ये दरगाहें मोहबत का प्रतीक हैं। यहांकिसी से जाति नहीं पूछी जाती है। उन्होंने कहा- ये देशप्यार और मोहब्बत के रास्ते पर चलेगा। यही इसकीपहचान है। इसे मिटाने की कोई कितनी भी कोशिश करले। लेकिन मिटा नहीं पाएगा।
बीच-बीच में भाईचारे को खत्म करने की कोशिशें होतीहैं, लेकिन कोशिशें कामयाब नहीं हो सकरतीं। इसकेपहले संजय सिंह मुरादाबाद में मजार पर चादरपोशी के
दौरान जालीदार टोपी पहने हुए नजर आए।



