A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में 11 साल का बच्चा लापता:मां की डांट से नाराज बच्चा ट्यूशन के लिएनिकला था; तलाश में जुटीं 5 पुलिस टीमें

Screenshot 20250109 082909मुरादाबाद में बुधवार को घर से ट्यूशन जाने की बातकहकर निकला 11 साल का एक बच्चा गायब है। देरशाम तक भी बच्चा लौटकर घर नहीं आया तो परिजनट्यूशन टीचर के पास पहुंचे। टीचर ने घर वालों कोबताया कि बच्चा तो ट्यूशन पढ़ने आया ही नहीं। इसकेबाद घबराए पुलिस वाले दौड़कर पुलिस के पास पहुंचे।बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंतहरकत में आ गई।

मझोला पुलिस की 5 टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं।पूरे इलाके के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में गणेशनगरकुंदनपुर का है। यहां रहने वाले नपेंद्र कुमार एक फैक्ट्रीमें काम करते हैं।

न्पेंद्र ने को बताया कि उनका 11 सालका बेटा नक्श कुमार उर्फ सोना लाइनपार के नेहरूपब्लिक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। वह स्कूल केबाद रोजाना लाइनपार रामलीला मैदान के पास एकटीचर से ट्यूशन पढ़ने जाता है। रामलीला मैदान केसामने फूलवती कॉलेज के नजदीक ही ट्यूशन टीचर काघर है।
नपेंद्र ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भीदोपहर करीब 3 बजे नक्श ट्यूशन जाने के लिए घर सेनिकला था। रोजाना वह शाम को साढ चार बर्जे तक घरआ जाता था। लेकिन आज शाम को 6 बजे तक भी घरनहीं आया।

इसके बाद परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने ट्यूशनटीचर के घर जाकर पूछा तो टीचर ने कहा कि नक्शआज ट्यूशन पढ़ने आया ही नहीं था। इसके बादपरिजनों की चिंता बढ़ गई। उसे इधर उधर खोजा गया।इसके बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो घर वालेपुलिस के पास पहुंचे।

सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आए इंस्पेक्टर मझोलामोहित चौधरी ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। उन्होंनेपूरे इलाके की सीसीटीवी को फिल्टर करने के लिएपुलिस की 5 टीमों को लगाया है।

देर रात तक पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज चेक करनेके साथ ही रेलवे स्टेशन, रोडवेज और दूसरे इलाकों मेंभी बच्चे की तलाश में जुटी हैं। परिजनों ने पुलिस कोबताया कि पढ़ाई को लेकर मां ने नक्श को डांट दियाथा। इसी बात को लेकर बच्चा नाराज था। गुस्से में हीवह घर से निकला था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!