
छत्तीसगढ-: जीपीएम- जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों के बाद से धान की मंडियों मे उठाव का काम तेजी के साथ शुरू है। सही समय पर किसान भाईयों का धान मंडियों से उठाव नही होने पर धान मंडियों मे बड़ी मात्रा मे धान का भंडारण हो गया था। जिससे छग सहकारी समिति जिला संघ ने खरीदी केंद्रों को बंद किये जाने का फैसला किया था। संघ के द्वारा मंडियों मे उचित व्यवस्था बनाए जाने को लेकर ज्ञापन भी जिला कलेक्टर को सौंपा गया था। ज्ञापन सौंपने के बाद जिला प्रशासन ने मंडियों से धान उठाये जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए । जिसके बाद जीपीएम जिले की मंडियों से धान के उठाव का काम तजी से किया जा रहा है। मंडियों मे धान के उठाव शुरू हो जाने के बाद पेन्ड्रा क्षेत्र के किसानों को राहत महसूस हो रही है।




