A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

मकर संक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी में ख़तरनाक चाइनीज माँझे के इस्तेमाल पर रोक

IMG 20250113 WA0002

झुंझुनू. मकर संक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी मे ख़तरनाक चाइनीज माँझे के इस्तेमाल को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाये हैं। इन मांझो से होने वाले हादसों को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से सख़्ती से रोक लगा दी है। इसी के संदर्भ मे माँ की ममता पाठशाला की संचालिका सुमन चौधरी ने शहर में जगह जगह मोहल्लो मे चौपाल लगाकर लोगो को चाइनीज माँझे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक कर रही है। इस माँझे से बेज़ुबान पक्षी और आमजन के घायल होने का खतरा बना रहता है। ध्यान रहे कि चाइनीज मांझा बेचना और उपयोग में लेना दोनों ही कानूनी अपराध है। दुपहिया वाहन चालक फुल कवर्ड हेलमेट पहन कर ही ड्राइव करें। सुबह शाम पक्षियों के विचरण के समय पतंगबाजी नहीं करें।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!