A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच, भोजपुर के तत्वाधान में कतीरा स्थित मंगलम उत्सव पैलेस में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह सम्मान समारोह आयोजित

कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच, भोजपुर के तत्वाधान में कतीरा स्थित मंगलम उत्सव पैलेस में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह सम्मान समारोह आयोजित

IMG 20250112 WA0072

आरा। कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच, भोजपुर के तत्वाधान में कतीरा स्थित मंगलम उत्सव पैलेस में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रवीश श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सचिव सचिन सिन्हा ने किया तथा विचार मंच के जिला अध्यक्ष मनी श्रीवास्तव ने अतिथियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया।

IMG 20250112 WA0073

कार्यक्रम के आरंभ में स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर आगत अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात इस समारोह में आयोजक मंडल क्रांतिकारी विचार मंच की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाज में अपनी पहचान स्थापित करने वाले चिकित्सकों ,अधिवक्ताओं, सामाजिक व्यक्तियों, विशिष्ट खिलाड़ियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो के साथ ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले समारोह के मुख्य अतिथि एस. सी. श्रीवास्तव ‘आरआरबी अध्यक्ष, ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी पूरी मानवता के कल्याण हेतु आजीवन कार्य कर विश्व के प्रेरक बन गए। उन्होंने कहा कि युवा ही देश और समाज के नवनिर्माण हेतु नई दिशा दे सकते हैं साथ ही उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सर्वप्रथम हमें अपने आप को मजबूत करना होगा तभी देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु अपना योगदान दे सकते हैं यही स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से हम लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि मुख्य स्वास्थ्य निदेशक पूर्व मध्य रेलवे भारत सरकार के डॉक्टर आरके वर्मा ने कहा कि वर्तमान में स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन किसी भी देश और समाज के लिए आदर्श है उन्होंने नौजवानों की स्वामी जी के चरित्र को आत्मसात करने का आह्वान किया समारोह को अतिथि के रूप में जिला पार्षद सदस्य धनंजय यादव, वी के एस यु के पूर्व हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर प्रोफेसर नंद जी दुबे, आरा महानगर की पूर्व मेयर रूबी तिवारी , कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्टर डॉक्टर प्रोफेसर रणविजय कुमार डिप्टी मेयर प्रत्याशी सीमा देवी अधिवक्ता सुधीर जी सहाय भाई सुधाकर वयोवृद्धि अधिवक्ता राम सुरेश सिंह आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

IMG 20250112 WA0070

जयंती समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता आशुतोष पांडे ने किया ।समारोह में डॉक्टर सतीश चंद्र सिन्हा, डॉक्टर अमित जायसवाल, सच्चिदानंद रचना चक्र के बिहार के संयोजक विनय श्रीवास्तव , सतीश चंद्र श्रीवास्तव ,दीपक श्रीवास्तव ,सुरेश वर्मा ,सुरेंद्र लाल, सुधीर सिन्हा, मणि भूषण श्रीवास्तव , प्रदीप श्रीवास्तव, संतू लाल, राजा तिवारी , प्रिया रंजन सिन्हा, कुणाल सिन्हा, रवि सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, राजकुमार, निर्भय सिन्हा, सोहीत सिन्हा, विमल यादव , विद्या यादव ,पत्रकार नरेंद्र सिंह , क्रिकेटर परमजीत सिंह, विवेक राज, डॉक्टर विवेक राज आदि उपस्थित थे

Back to top button
error: Content is protected !!