A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

सकलडीहा ब्लॉक में विधायक सुशील सिंह ने बांटी घरौनी, इन 5 गांवों के लोगों को मिले प्रमाण पत्र

सकलडीहा ब्लॉक में विधायक सुशील सिंह ने बांटी घरौनी, इन 5 गांवों के लोगों को मिले प्रमाण पत्र

सकलडीहा ब्लॉक में विधायक सुशील सिंह ने बांटी घरौनी, इन 5 गांवों के लोगों को मिले प्रमाण पत्र

चन्दौली जिले की सकलडीहा तहसील इलाके के लोगों को घरौनी देने के लिए सकलडीहा विकासखंड में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करके स्वामित्व प्रमाण पत्र यानी घरौनी का वितरण विधायक सुशील सिंह की मौजूदगी में किया गया है। इस दौरान सकलडीहा, नागेपुर, तेंदुई, टिमिलपुर और इटवा गांव के निवासियों को भरने का प्रमाण पत्र देकर उनके भूमि का स्वामित्व दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया और इस योजना के लाभ के बारे में बताया।जानकारी में बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह मौजूद थे। उन्होंने घरौनी को माता और बुजुर्गों का महत्वपूर्ण अधिकार बताया और कहा कि इस प्रमाण पत्र को अपने नाम पर ही रखें और बच्चों के नाम ना करें, क्योंकि यह उनके बुढ़ापे का सहारा बन सकता है।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के परिणाम से आज सबको घरौनी मिल रही है। इसके जरिए आप बैंक से लाखों रुपए का कर्ज भी ले सकते हैं और अपना रोजी रोजगार स्थापित कर सकते हैं। इससे अब कोई भी आपकी इस जमीन को छीन नहीं सकता। कोई भी दबंग व्यक्ति जमीन से बेदखल नहीं कर सकता है। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार के द्वारा तमाम योजनाओं को लागू करके गरीबों तथा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामूहिक विवाह योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी जैसी तमाम योजनाओं से गरीबी हटाने के कार्यक्रम में मदद मिल रही है। इस कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, बीडीओ विजय कुमार सिंह सहित तमाम संख्या में तहसील और ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!