
कोर्ट के बाहर भाई – बहन के साथ की मारपीट
इगलास । कस्बा के निकटवर्ती गांव निवासी युवक का कहना है कि वह अपनी बहन के साथ चार नवंबर 2024 को घरेलू हिंसा के मामले में तारीख करने आया था । शाम को सिविल कोर्ट इगलास से तारीख लेकर घर जा रहा था । कोर्ट के बाहर गेट पर बहन के ससुरालीजन मोहित , रोहित , मुनेश , राहुल खड़े । इन लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे । बहन के साथ अश्लील हरकते करते हुए लज्जा भंग कर दी । चीखने पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया । घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है ।






