A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

दो दिवसीय देशी कुक्कूट पालन का प्रशिक्षण संपन्न

ग्राम साथी संस्था द्वारा संचालित एमपावर्ड परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय देशी कुक्कूट पालन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

IMG 20250124 WA0040 IMG 20250124 WA0041

दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड में ग्राम साथी संस्था द्वारा संचालित एमपावर्ड परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय देशी कुक्कूट पालन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण रामगढ़ प्रखंड में देशी मुर्गी पालन कर रहे आठ स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, अधिकारी, स्मार्ट सखी क्षेत्र समन्वयक को दिया गया। प्रशिक्षण प्रदान संस्था के प्रशिक्षक उमेश कुमार सिंह के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान देशी मुर्गी के आवास की साफ – सफाई, चूजों के लिए आदर्श स्थान कैसा होना चाहिए. सर्दी के दिनों में मुर्गीयों की देखभाल. संभावित बिमारियों जैसे रानीखेत, फाउल पॉक्स,सर्दी खांसी आदि बिमारियों की पहचान उनके समाधान के बारे में बताया गया। मुर्गीयों के कृमिकरण, उसके लिए प्रमुख वैक्सीन जैसे लसोटा, R2B,HVT आदि वैक्सीन के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शेड का निरिक्षण किया गया और वहाँ पर सुई देना, तापमान मापना, कृमिकरण करना आदि बताया गया।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप मुकेश कुमार गुप्ता, शिवानंद शिवम, खुशबु कुमारी, सम्बंधित स्मार्ट सखी एवं परियोजना प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!