A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकासखंड स्तरीय गोष्ठी व मेले का हुआ उद्घाटन

मंडल अध्यक्ष भाजपा व खंड विकास अधिकारी इटियाथोक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की

इटियाथोक(गोंडा)
विकासखंड स्तरीय कृषि मेला एवं गोष्ठी का मंडल अध्यक्ष भाजपा संतोष चौरसिया व खंड विकास अधिकारी मोहित बघेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।विकासखंड परिसर में लगे गन्ना विभाग उद्यान विभाग स्वास्थ्य विभाग पशुपालन विभाग पानी संस्थान समूह वन विभाग के स्टालों पर पहुंचकर जानकारियां हासिल की।सभागार में किसानों को कृषि वैज्ञानिक सिंहासन प्रसाद वर्मा ने आधुनिक तकनीक से खेती करने के बारे में जानकारी दी।वही इफको के एरिया मैनेजर डीके सिंह ने नैनो यूरिया की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी।एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल ने भी उपयोगी जानकारियां दी।कार्यक्रम के अंत में एडीओ कृषि मजहर हुसैन ने कृषि विभाग के बारे में विशेष जानकारी देते हुए आए हुए सभी अतिथियों व किसानों का आभार व्यक्त करने के साथ साथ सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री करवाने की अपील की । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ,मंडल मंत्री पवन कुमार दुबे ,गुरु प्रसाद कश्यप ,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम मोदनवाल, मंडल संयोजक श्रम प्रकोष्ठ सुनील कुमार द्विवेदी तकनीकी सहायक अखिलेश कुमार व अंकित कुमार एटीएम अमित कुमार व रविंद्र सिंह, बीटीएम महेश वर्मा , कम्प्यूटर ऑपरेटर संदीप शुक्ला , अनिल चतुर्वेदी IMG 20250124 133443IMG 20250124 131501सहित आदर्श किसान शुक्ला प्रसाद शुक्ला व क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!