A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गया

बंशीधर नगर  विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गया

  • संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर  विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गयाIMG 20250128 WA0027

. इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं के जन सहयोग से भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण किए.भंडारा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव और विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गौरव पांडे और संयुक्त रूप से भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप खीर को श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण कर किया.IMG 20250128 WA0028

भंडारा कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक अनवरत चलता रहा.जिसमें श्रद्धालु उमड़ते रहें.वही मुख्य पथ के किनारे हनुमान मंदिर होने के कारण सड़क से आने जानेवाले यात्रियों को भी लोगो द्वारा प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद उपलब्ध कराने में युवा कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.इस मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष गौरव पांडे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद व स्थानीय युवा समाजसेवियों के जन सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को वीर हनुमान जी के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया जाएगा.IMG 20250128 WA0030

रामनवमी के विशेष अवसर पर हम सभी बजरंगी भक्त साथ में मिलकर भंडारा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ.वही संध्या में महा आरती का कार्यक्रम होगा.उन्होंने कहा कि मंगलवार के दिन भंडारा करना पुण्य का कार्य है,IMG 20250128 WA0029

क्योंकि यह दिन वीर हनुमान का होता है.उन्होंने कहा की हनुमान मंदिर परिसर के पास भंडारे का आयोजन हुआ. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की.उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर में क्षेत्र के लोगो की भरपूर आस्था है.जो लोग सच्चे मन से हनुमानजी का पूजा अर्चना करते हुए मन्नत मांगते है वह पूर्ण होता है.भंडारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग संयोजक युवा समाजसेवी अंकित देव,अनुराग कुमार ,विकास कुमार, रोहित वर्मा,विकास कुमार पाल, अमन प्रताप देव ,राहुल चंद्रवंशी, मंटू पासवान, निखिल कुमार तिवारी, विजय जायसवाल, आदि ने अपना-अपना योगदान दिया.

Back to top button
error: Content is protected !!