A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

बिना हेलमेट के नहीं दिया पेट्रोल

सिद्धार्थनगर/ शोहरतगढ़। बिना हेलमेट बाइक चलाने से होने वाले हादसों को देखते हुए शासन ने बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का आदेश दिया है। 26 जनवरी से नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नियम प्रभावी कर दिया गया है।
मंगलवार को आदेश की पड़ताल की गई तो पता चला कि कुछ पेट्रोल पंप पर सख्ती का असर तेज रहा। क्योंकि वाहन चालक हेलमेट लगाकर ही पेट्रोल लेते हुए दिखे। वहीं, कुछ स्थानों पर बिना हेलमेट वाले दूसरों का हेलमेट लेकर तेल लेने गए और फिर आकर देते हुए देखे गए। जनपद मुख्यालय पर सात पेट्रोल पंप हैं। बर्डपुर मार्ग के तीन पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल का बोर्ड लगा था। जो पेट्रोल लेने जा रहा था वह हेलमेट लगाकर ही पहुंचा। पंप संचालकों ने बताया कि जिस दिन आदेश हुआ था, उसी दिन बोर्ड लगा दिया गया था। इसके बाद आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर ही आने के लिए कहा जा रहा था। अब पूरी तरह से नियम को प्रभावी कर दिया गया है। बिना हेलमेट वालों को लौटा दिया जा रहा है।

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ व बढ़नी के पेट्रोल पंप पर पड़ताल की गई। जहां बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं दिया गया। अगर किसी बाइक वाले ने पंप पर तेल देने वाले पर दबाव बनाया तो उसकी शिकायत पंप के मालिक से हुई। उसके बाद पंप मालिक ने बाइक वालों से कहा कि जाइए हेलमेट लगाकर आइए।

उसके बाद ही पेट्रोल मिलेगा। पड़ताल में शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके पोस्टर व बैनर लगे पाए गए। पेट्रोल पंपों पर इसका सख्ती से पालन किया गया।

कुछ लोग जो हेलमेट लगाकर पंप पर आए, उनसे बिना हेलमेट वालों ने हेलमेट की मांग की, तो पंप के कर्मचारियों ने कहा कि यह नहीं चलेगा। जो हेलमेट देगा उसको भी पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बिना हेलमेट वाले पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने पर इधर-उधर भटकते नजर आए।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे से सटे पेट्रोल पंप पर नियम का पालन दिखा, लेकिन कुछ ऐसे पेट्रोल पंप थे, जहां बिना हेलमेट के पेट्रोल लेते हुए वाहन चालक देखे गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!