A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

चंदौली में भीषण हादसा... कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन घायल

चंदौली में भीषण हादसा... कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन घायल

चंदौली में भीषण हादसा… कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन घायल

यूपी चंदौली में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पटना से कुंभ स्नान के लिए जा दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं दर्जनभर श्रद्धालु घायल हैं. घायलों में दो की हालत नाजुक है. उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई.जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना से श्रद्धालु ट्रैवलर में सवार होकर कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे. इसी दौरान वाहन चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर आरटीओ ऑफिस के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रेवलर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए.अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल हुए लोग.

इस दर्दनाक हादसे में ट्रैवलर में सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन-फानन में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों का इलाज चंदौली के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में चल रहा है67a2fc2564b32 screengrab 055027821 16x9 1untitled design 2025 02 05t111935.329.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!