
इटियाथोक/गोंडा। इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के करुवापारा स्थित आर एन ओझा चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम व नरसिंह नारायण शिक्षा सेवा समिति के द्वारा आयोजित नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा वैभव सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में लालजी द्विवेदी जिला पंचायत राज अधिकारी व डॉक्टर विनय कुमार शुक्ला बाल रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए उसको उपस्थित लोगों ने सराहा इसी के साथ-साथ नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई थी नव निर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा के परीक्षा प्रभारी ने बताया कि इसमें क्षेत्र के 112 विद्यालयों के 2400 बच्चों ने प्रतिभाग किया था परीक्षा चार वर्गों में कराई गई थी प्राइमरी वर्ग जूनियर वर्ग मध्यम वर्ग और सीनियर वर्ग सभी वर्गों से प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की गई वह सभी वर्गों में 50- 50 सांत्वना पुरस्कार वितरण किए गए।यह परीक्षा 2015 से आयोजित हो रही है।प्राइमरी वर्ग में अमिता द्विवेदी ,जागृत शुक्ला, दिव्यांश शुक्ला, जूनियर वर्ग सूरज पांडे, मधुकर मिश्रा, आरोही त्रिपाठी, मध्यम वर्ग कौशल पांडे ,अर्चिता द्विवेदी, आदित्य प्रताप मौर्य वहीं सीनियर वर्ग अतुल पांडे, ऋषभ शुक्ला, अविनाश पाठक को मेडल ,मोमेंटो, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालक प्रबंधक काशी प्रसाद ओझा ने किया इस अवसर पर राजेश्वर मिश्रा संतराम ओझा दुर्गा प्रसाद जायसवाल, मुन्ना मिश्रा, शुभम् पांडेय प्रदीप पांडेय सूरज शुक्ला अनिल दूबे, डाक्टर सुरेन्द्र तिवारी, मुन्ना शुक्ला,दिलीप गुप्ता धीरेन्द्र तिवारी केशव राम शुक्ला सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रबंधक प्रधानाचार्य अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।












