A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

पथरगामा के होपनाटोला के रहनेवाले युवा को मिला सम्मान

कुड़मी समुदाय से आता है युवक

रांची विश्वविद्यालय के 38वां दीक्षांत समारोह में गोड्डा के दिनेश महतो हुए सम्मानित

गोड्डा : रांची विश्वविद्यालय के 38वां दीक्षांत समारोह में

सम्मानित होता युवक

गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पीपरा पंचायत के ग्राम होपनाटोला निवासी दिनेश कुमार महतो को अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। दिनेश का सत्र- 2021-23 था रांची विश्वविद्यालय रांची में एम० ए० कुड़मालि डिपार्टमेंट में संथाल परगना गोड्डा जिला से प्रथम श्रेणी में पहला पास छात्र है। दिनेश कुमार महतो ने बताया कि यह सम्मान पाकर काफी खुश हूं जिसकी बयां मैं नहीं कर सकता है गोड्डा जिला समेत पूरे संथाल परगना में कुड़मि समुदाय की जनसंख्या काफी अधिक है यहां के छात्र कुड़मालि के प्रति अभिरुचि रख रहे है रांची विश्वविद्यालय रांची में एडमिशन कराने के आने जाने व पठन पाठन मे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा तब जाकर डिग्री प्राप्त हुई अब अपने इलाके कुड़मालि विषय को बढ़ावा देने का काम करेंगे। वैसे दिनेश कुमार महतो का पांच-छः वर्षो से अपने भाषा, संस्कृति, परब- त्योहार या कुड़मि समुदाय का आंदोलन में अहम योगदान है। वर्तमान में टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी हैं। वहीं सम्मानित होने पर उन्होंने अपने माता- पिता, अपने गुरुजन, अपने समाज के सभी लोगों को प्रणाम नमस्कार जोहार किया और कहा कि सभी के सहयोग हमें डिग्री प्राप्त हुआ और अब सम्मान प्राप्त हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!