



मुरादाबाद पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एकदिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंची हैं। आनंदीबेन पटेलने मुरादाबाद में निर्यात इकाइयों का निरीक्षण किया।यहां उन्होंने पीतल उत्पाद देखे। शिल्पग्राम का भ्रमणभी किया। राज्यपाल गुरु जम्भेश्वर विवि की समीक्षा भीकरेंगी।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एकदिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंच गई हैं। राज्यपालमुरादाबाद स्थित चार निर्यांत फैक्ट्रियों में तैयार होनेवाले सजावटी उत्पाद देखेंगी। यूपी गवर्नर जैन मैटल्स,मार्टको एक्सपोर्ट, मार्क इंपैक्स और जे एस इंटरनेशनलका भ्रमण करेंगी। गवर्नर यहां सजावटी उत्पाद देखेंगी।जिसके बाद वो मुरादाबादी दाल का स्वाद भी लेंगी।
बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम साथ नजरआए.गवर्नर आनंदी बेन पटेल के मुरादाबाद के दौरे में जबवो पीतल फैक्ट्रियों का भ्रमण कर रही थीं तो बिलारीसे समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम पूरेवक्त गवर्नर के साथ में नजर आए। हालांकि, इस दौरानभाजपा नेता फोटो फ्रेम से गायब दिखे। राज्यपाल नेमुरादाबाद की पीतल फैक्ट्रियों में बनने वाले उत्पादों कोगौर से देखा और उनकी तारीफ भी की।



शिल्प गांव का भ्रमण करने भी पहुंचीं राज्यपाल
आनंदीबेन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिल्पगांव का निरीक्षणकरने भी पहुंचं। गवर्नर ने मुरादाबाद पहुंचने के बादशिल्पग्राम का भ्रमण किया और अधिकारियों से इसकेबारे में विस्तार से जानकारी ली। गवर्नर के दौरे केमद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।






