A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़आगराआजमगढ़उत्तर प्रदेशकानपुरझांसीप्रताप गढ़प्रयागराजफर्रुखाबादफिरोजाबादबदायूँबरेलीबुलंदशहरमथुरा

आगरा में न्यू आगरा कम्पोजट स्कूल में माननीय श्री पुरूषोत्तम खंडेलवाल जी ने किया अभिभावकों से संबाद।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250125 WA0201 15

  1.  IMG 20250322 WA0220 IMG 20250322 WA0221 IMG 20250322 WA0222

्आगरा में बेकिंग न्यूज ्

*अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा में बदलाव की नई पहल आगरा के 2077 विद्यालयों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल हुआ आयोजन*

*न्यू आगरा कंपोजिट स्कूल में मा.श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने किया अभिभावकों से संवाद*

आगरा, 22 मार्च 2025: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और निपुण भारत मिशन को गति देने के उद्देश्य से आगरा ज़िला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 22 मार्च को जिले के 2492 सरकारी विद्यालयों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस बैठक में 15 हजार से अधिक अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि शिक्षा को लेकर समुदाय में जागरूकता और भागीदारी लगातार बढ़ रही है। बैठक में अभिभावकों को निपुण भारत मिशन की गतिविधियों, शिक्षण में नवाचार, और टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल (TLM) के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही, बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका और विद्यालयों में उनकी उपस्थिति बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इस आयोजन में जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभाग किया। मेधावी बच्चों को सम्मानित करना और उन अभिभावकों को भी सम्मानित करना, जो बच्चों को नियमित विद्यालय भेजते हैं, इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इसकी तैयारियों के लिए विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रदर्शनियाँ लगाकर विद्यालय को सुसज्जित किया गया था।

इस अवसर पर न्यू आगरा कंपोजिट स्कूल में मा.श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसमें निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकों के वितरण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना मुख्य है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएँ और इसमें अभिभावकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया और प्रेरित किया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि शासन की मंशा यही है कि हर बच्चा निपुण बने और इसके लिए अभिभावकों को साथ लाना होगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हर अभिभावक से हम पीटीएम बैठकों के माध्यम से संवाद स्थापित करें। इस संदर्भ में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि यह हमारा विशेष अभियान था, जिसमें जिला स्तर से हर अधिकारी ने एक विद्यालय में पीटीएम में भाग लिया और बच्चों की प्रगति के बारे में अभिभावकों से चर्चा की। यह बैठक का एक मुख्य बिंदु रहा। आगे के सत्रों में भी हम नियमित पीटीएम आयोजित करेंगे और अधिक से अधिक अभिभावकों को प्रेरित करेंगे।

वहीं, इस पीटीएम बैठक में कंपोजिट विद्यालय सरदार पटेल, नगर क्षेत्र में भाग लेने वाली अभिभावक श्रीमती शाजिया ने बताया कि पीटीएम का आयोजन पहले भी किया जाता रहा है, लेकिन इस बार का आयोजन हमारे लिए खास था क्योंकि सभी अभिभावकों को न सिर्फ आमंत्रित किया गया, बल्कि हमारे बच्चों की शैक्षणिक दक्षताओं के बारे में भी हमें जानकारी दी गई।

IMG 20250211 WA0189 41

Back to top button
error: Content is protected !!