
*गैस सिलेंडर के गोदाम में आग- ब्लास्ट में 400 सिलेंडर धमाके के साथ फटे----*
*गैस सिलेंडर के गोदाम में आग- ब्लास्ट में 400 सिलेंडर धमाके के साथ फटे----*
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली उत्तरप्रदेश
*गैस सिलेंडर के गोदाम में आग- ब्लास्ट में 400 सिलेंडर धमाके के साथ फटे—-*
बरेली में सोमवार दोपहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से आग लग गई। पलभर में आग ने विकराल रूप ले लिया। 3 मिनट में करीब 400 सिलेंडर में धमाके हुए। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
धमाका इतना भीषण था कि फटे सिलेंडरों के टुकड़े 500 मीटर दूर जाकर खेतों में गिरे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज 3 किमी दूर तक सुनाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया।
फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना थाना बिथुरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रजऊ परसपुर की है। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आस-पास के रास्ते भी बंद किए गए हैं।
VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015







