A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर- पांचपावली फ्लाईओवर गिराने का कार्य शुरू

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: नागपुर शहर के पांचपावली का पुराना फ्लाईओवर पुल को गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार पांचपावली का यह फ्लाईओवर पुल लगभग तीस वर्ष पुराना है जो कि अब इतिहास के पन्नों मे रह जायेगा। वर्ष 1992-1994 के बीच बना यह फ्लाईओवर पुल की लंबाई लगभग 01 किमी• और चौड़ाई 6•5 मीटर थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुराने फ्लाईओवर को गिराकर इसके स्थान पर एक नया आधुनिक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जायेगा। नया बनने वाला फ्लाईओवर पुल नागपुर के कमाल चौक और दिघोरी को आपस मे जोड़ने का काम करेगा। पांचपावली का के इस पुराने फ्लाईओवर का उद्देश्य नागपुर-हावड़ा रेलमार्ग पर बने रेल फाटकों पर यातायात मे होने वाली देरी से राहत देना था। परंतु यह फ्लाईओवर पुल जर्जर एवं कमजोर हो जाने के कारण इसे हटाकर इसके स्थान पर लगभग 09किमी• लंबा और 11 मीटर चौड़ा नया फ्लाईओवर पुल का निर्माण कराया जायेगा। इस निर्माण कार्य मे बड़ी बड़ी मशीनों का उपयोग होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार पुराने फ्लाईओवर को लगभग 700टन भारी क्रेन की सहयता से डायमंड कटर से टुकड़ों मे काटकर हटाया जायेगा। इस पूरे कार्य के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्य किया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार इस पुराने फ्लाईओवर पुल को गिराने हटाने काम 25 दिनों मे पूरा किया जा सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!