
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: इस वर्ष 2025 मे प्रसिद्ध अमरनाथ बर्फानी बाबा की पवित्र तीर्थयात्रा 29 जून से प्रारंभ होकर 19 अगस्त तक चलने की जानकारी है। इन इन दिनों मे बाबा के भक्तगण दर्शन कर सकते हैं। प्रसिद्ध अमरनाथ बर्फानी बाबा की यह पवित्र धार्मिक यात्रा के लिए पंजीयन कार्य 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा के ईच्छुक नागरिकगण देशभर में 533 बैंक शाखाओं मे अपनी यात्रा का पंजीकरण करवा सकते हैं। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए आधार कार्ड कॉपी एवं अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र आवश्यक है। प्रसिद्ध अमरनाथ बर्फानी बाबा तीर्थयात्रा भारत देश की पवित्र तीर्थस्थलों मे से एक है। यह यात्रा भक्तजनों को जम्मू-कश्मीर मे स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा तक ले जाती है जहां पर बारिश के मौसम मे बर्फ के शिवलिंग का दर्शन शुलभ होता है। प्रतिवर्ष हजारों लाखों की संख्यां मे भक्त तीर्थयात्री इस धार्मिक आध्यात्मिक यात्रा मे शामिल होते हैं। वर्ष 2025 मे पवित्र अमरनाथ की इस यात्रा मे जाने वाले ईच्छुक नागरिकगणों को इसके लिए समय से पहले ही पंजीयन करवाना आवश्यक है। इसके लिए पंजीकरण आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। अधिकृत बैंक शाखाओं और अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट पर आनलाईन और आफलाइन तरीके से पंजीयन करवाया जा सकता है। इस यात्रा मे प्रतिदिन लगभग 15,000 तीर्थयात्रियों को इस यात्रा मे शामिल होने की अनुमति है। ईच्छुक तीर्थयात्रीगण अंतिम समय पर होने वाली भीड़ से बचने के लिए अपने आवश्यक दस्तावेजों आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के मानदंडों को पूरा करते हुए समय से पहले अपना पंजीयन करवाने की अपील है जिससे समय से अपनी यात्रा आरंभ कर सकते है। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण बहुत सरल है। ईच्छुक यात्री अमरनाथ के आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर मुख्य मेनू मे आनलाईन सवाओं पर क्लिक करें। अपनी पूरी सही जानकारी भरते हुए अपने दस्तावेजों को अपलोड करे। आफलाइन पंजीयन के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने वैष्णवी धाम, पंचायत भवन , तथा महाजन हॉल जैसे कई केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों मे से किसी एक केंद्र से स्लिप प्राप्त कर सकते हैं। यह टोकन चयनित यात्रा की तारीख से तीन दिन पहले तक जारी किए जाते है।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.