A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

बीमार पशुओं के निशुल्क ईलाज के लिए जीवन दायनी बनी मोबाईल वेटेरनरी वैन

IMG 20250423 WA0312

बीमार पशुओं के निशुल्क ईलाज के लिए जीवन दायनी बनी मोबाईल वेटेरनरी वैन

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

ओढ़ा सिरसा, चौटाला, ऐलनाबाद रानियां में तैनात हैं वैन

प्रदेश सरकार हरियाणा वासीयो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाऐं दिन-प्रतिदिन चलाई जा रही है उन्हीं मे से एक योजना है जिसमे बिमार पशुओं का निशुल्क उपचार किया जाता हैl केवल 1962 पर एक फोन करें और कुछ समय के बाद पशु चिकित्सक मोबाईल वेटेरनरी वैन आपके घर पर पहुंचे गई और बीमार पशुओं के प्राथमिक उपचार किया जाऐगा। सरकार के द्वारा किया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय हैl बीमार पशुओं का ईलाज करने से मोबाईल वेटेरनरी वैन के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए बेहतर इलाज मिल रहा है। वहीं एक कॉल पर वैन पहुंच रही है। सिरसा में अभी तक कुल 5 मोबाइल वेटेरनरी वैन तैनात की जा चुकी है। पिछले वर्ष की फरवरी माह से इनकी सेवाएं चालू है। जिला में सिरसा, रानिया, चौटाला, ऐलनाबाद और ओढ़ां खंड में वैन को तैनात किया गया है। प्रदेशभर में कुल 70 मोबाइल वेटेरनरी वैन अलॉट हुई है। इन मोबाइल वेटेरनरी वैन से समन्वय हेतु हिसार में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। जीपीएस युक्त मोबाइल वेटेरनरी वैन द्वारा पशुपालकों को निशुल्क पशुचिकित्सा सेवा व परामर्श सुविधा प्रदान की जा रही है। अब कोई भी अपने पशु के इलाज के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकता है जिस पर पशु के बीमार होने या या अन्य किसी मेडिकल सहायता की सूचना दर्ज
सिरसा। मोबाइल वेटेरिनरी वैन के साथ डाँ. सुखदीपक सिंह, कर्मचारी वेटेरनरी सर्जन सहित तीन कर्मचारी किए नियुक्त किए गऐ
डॉ. सुखदीपक सिंह ने बताया कि इस वैन में वेटेरनरी एक सर्जन, एक वीएलडीए और 1 ड्राइवर कम अटेंडेंट जानी कुल 3 कर्मचारी होते हैं। इसके साथ प्राथमिक उपचार की सभी जरूरत दवाइयां भी उपलब्ध रहेगी। हरियाणा के सभी पशुपालक इस योजना के तहत पशु बीमार होने पर 1962 पर कॉल करने पर उपलब्ध मोबाइल वेटेरनरी वैन कुछ ही समय में बताए गए स्थान पर पहुंच जाएगी। इस वैन के कर्मचारी गांवों में जा करके लोगों को इस वैन के बारे में जागरूक कर रहे हैं। ताकि लोग जरूरत पड़ने पर 1962 टोल फ्री नंबर डायल करके अपने पशुओं का उपचार निशुल्क करवा सके। करवाई जा सकती है। इसके तुरंत बाद आपके नजदीकी तैनात मोबाइल वैन पशुपालक के घर पहुंच जाऐगी

Back to top button
error: Content is protected !!