A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वर्ण कलश स्थापना वह भगवान गणेश विवाह की उत्सव कीतैयारी

नगर के पेटलावद रोड पर गणेश व्यायामशाला परिसर में स्थित तीन मंदिरों में स्वर्ण कलश चढ़ाने व भगवान गणेश का रिद्वि सिद्धि संग विवाह आयोजन इस बार बड़े स्तर पर होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही है। करीब 20 लाख रुपए इस पूरे आयोजन में खर्च होने का अनुमान है। मई के पहले सप्ताह से ही निमंत्रण कार्ड बांटने की शुरूआत शहर में हो जाएगी। अंतिम दिन पूरे नगर का भोज होगा। #व्यायामशाला के उस्ताद प्रह्लाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन 15 मई से शुरू हो जाएगा, जो 19 मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि परिसर में स्थित प्राचीन श्री रणत भंवर गणेश मंदिर के अलावा श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर व श्री महावीर हनुमान मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही भगवान गणेश का माता रिद्धि सिद्धि के साथ विवाह करवाया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन में पंच कुण्डात्मक महायज्ञ समेत कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पहले दिन श्री विष्णु पूजन, प्रायश्चित कर्म, गणेश पूजन व मंडप प्रवेश तथा अग्नि स्थापन का आयोजन होगा। इस मौके पर भगवान गणेश को हल्दी लगाकर दूल्हा बनाया जाएगा। इसके बाद 16 व 17 मई को कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 18 मई को नगर में धूमधाम से भगवान गणेश की बारात निकाली जाएगी। जिसमे सुसज्जित रथ में सवर्ण कलश व रिद्धि सिद्धि की मूर्तियां विराजित रहेगी। #बारात शाम 4:00 बजे निकलना शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गणेश मंदिर पर पहुंचेगी। अंतिम दिन 19 मई सोमवार को सुबह 7:00 बजे बेंडबाजो के साथ गंगाजल यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 9:00 बजे भगवान गणेश का माता रिद्धि सिद्धि के साथ विवाह कर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद 12 बजकर 5 मिनट पर यहां चलने वाले महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। ततपश्चात नगर भोज का आयोजन शुरू होगा। यह पूरा आयोजन पंडित बालकृष्ण गणेशदत्त शास्त्री कानवन वाले के सानिध्य में संपन्न किया जाएगा। #नानीबाई का मायरा का भी होगा आयोजन, यहां इस बड़े आयोजन में नानीबाई का मायरा कथा का भी आयोजन होगा। कथा पंडित अनिरुद्धजी मुरारी द्वारा सुनाई जाएगी। कथा 15 मई से शुरू होगी, जो 18 मई तक चलेगी। चार दिवसीय कथा रोज शाम साढ़े सात बजे शुरू होगी। यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण पत्रिकाएं भी छपवाई गई है। जो अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटकर नगर के विभिन्न वार्डों में घूमकर घर-घर निमंत्रण कार्ड बांटे जाएंगे। मई के पहले सप्ताह से ही कार्ड बांटने का काम शुरू कर देंगे। इस आयोजन में समरसता का संदेश दिया जाएगा। सभी वर्ग के लोग एक साथ इस आयोजन में शामिल होंगे व भोज करेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर दानदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। दानदाता धर्म के इस काम मे आगे आकर सहयोग दे रहे है। करीब 20 लाख रुपए के खर्च का अनुमान है। महोत्सव के तहत गणेश व्यायामशाला के अलावा नगर के अन्य मंदिरों में भी आकर्षक विधुत रोशनी व सजावट की जायेगी

Back to top button
error: Content is protected !!