A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

दिनांक-09.05.2025

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत परिवार परामर्श केन्द्र की सराहनीय पहल दो जोड़ों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए गए “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.05.2025 को परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सराहनीय पहल, दो जोड़ों के मध्य कराया गया सुलह समझौता। आवेदिका जुबैदा खातुन पत्नी जुम्मन देवान निवासी चखनी दुखी टोला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर व द्वितीय पक्ष जुम्मन देवान पता उपरोक्त तथा प्रभा पुत्री घनश्याम मिश्र व उनके पति विजय पाण्डेय पुत्र अवध किशोर पाण्डेय साकिन सठियाव थाना पटहेरवा जनपद कुशनगर के प्रार्थनापत्र पर दोनों जोड़ों को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद कुशीनगर पर तलब किया गया था। दोनों जोडों से बात चीत की गई। दोनों जोडों में आपसी बातों को लेकर मन मुटाव हो गया था। दोनों जोडों को समझा बुझाकर आपसी सहमति से सुलहनामा कराया गया। काउंसलिंग के दौरान काउंसलिंग टीम प्र0नि0 ओमप्रकाश सिंह, निरी0 श्री विनोद कुमार, म0हे0का0 सुमन पाण्डेय, म0का0 रीमा, म0का0 अमन उपाध्याय मौजूद रही।

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!