A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मंडला में रिटायर्ड शिक्षक से 10.70 लाख की ठगी, राजस्थान से दो गिरफ्तार

मंडला: रिटायर्ड शिक्षक से 10.70 लाख की ठगी, फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर धमकाया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक✍️

#मंडला मध्य प्रदेश न्यूज़ –:मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक से 10.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के करौली निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित, जो चिरई डोंगरी के रहने वाले हैं, ने फरवरी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके खेत में जेसीबी मशीन से काम कराने के बहाने आए थे। इनमें से कुछ ने खुद को रेलवे अधिकारी और तहसील कार्यालय का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने शिक्षक को अवैध कार्रवाई का डर दिखाकर जेल भेजने की धमकी दी।

धमकी से डरे हुए शिक्षक ने मंडला के स्टेट बैंक से 10.70 लाख रुपये निकालकर आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपी उन्हें महाराजपुर में छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस ने सिवनी जिले के घंसौर से परवीन खान (31) और नबीशेर खान (55) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वे बालोद और राजनांदगांव में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस अब अन्य राज्यों से भी इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!