उत्तर प्रदेशबस्ती

रुधौली बीडीओ पैसा लेकर खुद भ्रष्टाचार में है लिप्त, कैसे करेंगे कार्रवाई – सुपुत्र के गुर्गे

✍️अजीत मिश्रा (खोजी)✍️

रूधौली -बस्ती

।। ग्राम पंचायत पैड़ा भष्ट्रचार की खबर चलने से बौखलाए प्रधान के सुपुत्र और उनके गुर्गे।।

पत्रकारों के खबर छापने से नही होगी कार्रवाई रुपयों की गड्डी बीडीओ को देकर आया हूँ – प्रधान सुपुत्र।

रुधौली बीडीओ पैसा लेकर खुद भ्रष्टाचार में है लिप्त, कैसे करेंगे कार्रवाई – सुपुत्र के गुर्गे।

।।प्रधान के सुपुत्र अपने वफादार चमचे के साथ खबर रुकवाने हेतु साम दाम दण्ड भेद भाव अपनाते पहुंचे मीडिया आफिस पर।।

बस्ती – जनपद में मनरेगा घोटाला पर प्रभावी कार्यवाही न होने कारण भ्रष्ट्राचारियों का इस कदर हौसला बुलन्द है कि, भष्टाचारियो के गुर्गे खबर न छापने के लिए रुपयों की गड्डी लेकर मीडिया के ऑफिस में भटक रहे है। और भष्ट्राचार की खबर ना छापने की दबाव बनाने पर तुले हैं। खबर छपाने पर देख लेने की चेतवानी दे रहे है।

    रुधौली ब्लाक के ग्राम पंचायत पैड़ा में हुए भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित होने से प्रधान के पुत्र सहित उनके गुर्गे बौखला गए हैं। प्रधान पुत्र आमिर खान अपने दबंग सहयोगी के साथ रुपयो की गड्डी ले लेकर अनेकों मिडीया ऑफिस पहुंच खबरों को दबाने के लिए साम दाम दण्ड भेद भाव अपनाते हुऐ भष्ट्राचार की खबर उजागर करने वाले पत्रकार की खोजबीन में मीडिया आपिस पहुंचे,किन्तु उस पत्रकार से मुलाकात नही हो सकी। लेकिन प्रधान के सुपुत्र आमिर खान और उसके दबंग चमचे ने मौजूद पत्रकारो से मुलाकात होने धमकी भरे अंदाज में कहा कि जितना भी रुपया लेना हो ले सकते हो खबर छपना बन्द होना चाहिए। हमारे दोस्त की इज्जत की बात है। खबर छापने वाले पत्रकार को बता देना नही तो अनंजाम बहुत बुरा हो सकता है। आमिर के चम्चे ने अपनी वफादारी अपने दोस्त के सामने खूब पेश किया। वही प्रधान सुपुत्र आमिर खान ने कहा कि पत्रकारों के खबर छापने से कुछ कार्यवाही नही होता है। पैसो के सामने सब झुकते है। बीडीओ को रुपये की गड्डी देकर आया हूँ। जब बीडीओ रुधौली खुद ही भ्रष्टाचार मे लिप्त हैं और साहब के संरक्षण सब कुछ हो रहा है। यही कारण है कि अभी तक हमारे ग्राम पंचायत की खबर छपने के बाद भी बीडीओ साहब कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि पत्रकार भष्ट्राचार पर अंकुश लगवानें और आम जनता की परेशानियों की आवाज बुलन्द करने की कोशिश में लगे रहते है। लेकिन यहाँ भ्रष्ट्र बीडीओ साहब केवल पत्रकारों की खबरो क़ो कमाई का जरिया बना लिए है। प्रधान पुत्र आमिर खान अपने दबंग सहयोगी के साथ रुपयो की गड्डी ले लेकर अनेकों मीडिया ऑफिस का चक्कर लगा रहा है। ताकि खबरों को दबाया जा सके। लेकिन सच को दबाना मुश्किल है क्योंकि आम नागरिक सहित अन्य अधिकारी और ग्राम पंचायत पैड़ा की जनता भी सच जानती है।ग्राम पंचायत पैड़ा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। प्रधान पुत्र आमिर खान और उनके गुर्गे सरकारी धन को लूटकर इतना खा चुके है कि अब इन्हे अपने आप पर घमंड हो गया है। और भष्टअधिकारी रुपयो की गड्डी लेकर कार्यवाही नहीं कर रहे, बल्कि खबरे प्रकाशित होने पर रुपया कमा रहे हैं ।उच्च अधिकारियों से मांग है कि वे इस पूरे मामले में जांच करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस मामले में उच्च अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!