A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

फर्जी शादी गैंग : दुल्हन के साथ फर्जी माता-पिता भी पकड़े,

Screenshot 2025 0601 215718

फर्जी शादी गैंग : दुल्हन के साथ फर्जी माता-पिता भी पकड़े, डबवाली में करानी थी शादी, पुलिस मौके पर पहुंची, दुल्हे को खाली हाथ लहंगा लेकर लौटना पड़ा

लोकेशन डबवाली

रिपोर्टर इन्द्र जीत

डबवाली में राजस्थान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय फर्जी शादी ठगी गैंग का पर्दाफाश करते हुए उसके मास्टरमाइंड रेशम सिंह को धर दबोचा। आरोपी को उस वक्त राउंडअप किया गया, जब वह हरियाणा के सिरसा हाईवे पर गांव डबवाली स्थित डेरा सच कैंटीन में एक शादी समारोह की रिसेप्शन पार्टी में शामिल था।

इस दौरान पुलिस आते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने समारोह में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन वह कुछ जवाब नहीं दे पाए। यहां तक उनको लड़की का नाम भी पता नहीं था, जिसकी शादी होनी थी। इस पर पुलिस को शक हो गया। जांच में लड़की का पिता, बिचौलिया और लड़की पक्ष के अन्य लोग भी फर्जी निकले। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राजस्थान पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। आरोपी रेशम सिंह पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है। पुलिस कार्रवाई के बाद लड़की और लड़के पक्ष को जांच में शामिल किया, पर सच्चाई सामने आते ही पंजाब के मोगा जिला स्थित नवाचंद गांव से आए लड़के का परिवार शादी किए बिना ही दुल्हन की जगह लहंगा लेकर वापस लौट गया।

रेशम सिंहः ठगी का मास्टरमाइंड

रेशम सिंह पुत्र बहादुर सिंह, मूल रूप से बठिंडा का निवासी है और हाल ही में वह सुंदर नगर, डबवाली में किराये के मकान में रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ राजस्थान के बीकानेर जिले के कलायत थाना में मुकदमा नंबर 64, दिनांक 27 मार्च 2024 को दर्ज किया गया था। वह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था और पुलिस द्वारा उसे Proclaimed Offender

(PO) घोषित किया गया था।

पहले भी कई फर्जी शादियां करवा चुका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रेशम सिंह पहले भी कई लोगों की फर्जी शादियां करवा चुका है। शुरू में शादी के चार से पांच दिन लड़की दुल्हन बनकर ससुराल यानी लड़के के घर पर रहती थी। इसके चार से पांच दिन बाद वह गहने या पैसे फरार हो जाती। एक तरह से शादी के नाम पर लाखों रुपए लेकर और शादी के बाद गहने चोरी कर चूना लगाने का काम करता था। शादी के लिए लड़की के माता-पिता या अन्य रिश्तेदार भी फर्जी बनाकर लाता था।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!