जिला सूचना अधिकारी चित्रकूट के माता जी का 13 जून एवं पिताजी का 15 जून 2025 को स्वर्गवास हो गया
जिला सूचना अधिकारी चित्रकूट के माता जी का 13 जून एवं पिताजी का 15 जून 2025 को स्वर्गवास हो गया

चित्रकूट 15 जून 2025
जिला सूचना अधिकारी चित्रकूट के माता जी का 13 जून एवं पिताजी का 15 जून 2025 को स्वर्गवास हो गया
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट बेहद दुःखद घटनाक्रम के तहत जिला सूचना अधिकारी चित्रकूट श सुरेन्द्र कुमार के पिताजी श्री रूपचन्द्र राम निवासी ग्राम कनेरी, पोस्ट कनेरी, जनपद गाजीपुर उत्तर प्रदेश का आज दिनांक 15 जून 2025 को लगभग 85 वर्ष की आयु में अकास्मिक निधन हो गया। गौरतलब है कि विगत 13 जून 2025 की सांय को ही उनकी माता श्रीमती मेवाती देवी का निधन हो गया था। रूपचन्द्र राम एक दयालु और मिलनसार व्यक्ति थे उनकी कमी हमेशा खलेगी। जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी व जनपद के पत्रकार बन्धुओं आदि ने कहा कि हमलोग जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार और उनके परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में शामिल हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान आपको इस दुःख से उबरने की शक्ति और धैर्य दे। उनकी आत्मा को शांति मिले। स्व0 श्री रूपचन्द्र राम अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
उक्त दुःखद समाचार को सुनकर जिला सूचना कार्यालय परिवार व पत्रकार बन्धुओं में शोक व्याप्त है।