A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

CM योगी पहुंचे वाराणसी, करेंगे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

CM योगी पहुंचे वाराणसी, करेंगे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

CM योगी पहुंचे वाराणसी, करेंगे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री का यह दौरा कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के निरीक्षण को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।सर्किट हाउस में होगी बैठक

 

मुख्यमंत्री सबसे पहले सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य की योजनाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

 

बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के करेंगे दर्शन

 

बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। हर दौरे की तरह इस बार भी उनका यह धार्मिक कार्यक्रम तय है।मोहनसराय- अदलपुरा आरओबी का निरीक्षण

 

मुख्यमंत्री मोहनसराय से अदलपुरा मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का भी निरीक्षण करेंगे। यह ब्रिज क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाएगा और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का समाधान करेगा।

 

लालपुर स्टेडियम और हॉकी मैदान का निरीक्षण

 

मुख्यमंत्री लालपुर स्थित स्टेडियम के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। यहां नया एस्ट्रोटर्फ बिछाया जा रहा है। यह वाराणसी का तीसरा हॉकी मैदान होगा जहां एस्ट्रोटर्फ लगेगा। इससे पहले यूपी कॉलेज और सिगरा स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ लगाया जा चुका है।पांडेयपुर में मानसिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज

 

पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल परिसर में बन रहे नए जिला चिकित्सालय की भी समीक्षा मुख्यमंत्री कर सकते हैं। इस परिसर में 430 बेड का नया अस्पताल बनाया जा रहा है और इसके साथ ही एमबीबीएस की पढ़ाई की भी व्यवस्था होगी, जिससे पूर्वांचल के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा में नई सुविधा मिलेगी।

 

वाराणसी-भदोही फोरलेन सड़क परियोजना

 

वाराणसी-भदोही मार्ग की फोरलेन सड़क परियोजना का भी सीएम निरीक्षण कर सकते हैं। 650 करोड़ रुपये की लागत वालीसकते हैं। 650 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से भदोही को वाराणसी और मछलीशहर से जोड़ा जाएगा। परियोजना में नाला, डिवाइडर, पुल और पुलियों का निर्माण शामिल है।

 

वाराणसी में करेंगे रात्रि विश्राम

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार सुबह अन्य निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!