
दिनांक-28.06.2025अन्तर्जनपदीय चोरी/नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, चोरी गये अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये के सामान जिसमें चोरी के जेवरात,लैपटाप,मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त वाहन,अन्य चोरी के उपकरण तथा 55,700/- रुपये नगद बरामद तथा 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.06.2025 को थाना कोतवाली हाटा व स्वाट टीम द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक अभियुक्त सोनार है जो चोरी के आभूषण खरीदता था। अभियुक्तों के पास से चोरी गये अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये के सामान की बरादमदगी की गयी है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इनका एक संगठित गिरोह है। जो जनपद कुशीनगर व सीमावर्ती जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिये है। अभियुक्तगण दिन के समय मोटरसाइकिलों से रेकी कर दुकानों को चिह्नित करते हैं। रात में वे चिह्नित दुकानों पर पहुंचकर गृह भेदन के उपकरणों (जैसे लोहे की रॉड, पेचकस, ताला तोड़ने के यंत्र) से शटर तोड़कर चोरी करते हैं। इसी क्रम में ये लोग जनपद कुशीनगर के थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत तीन स्थानों पर व को0 हाटा क्षेत्रान्तर्गत एक स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम दिये थे। चोरी का माल (नकदी, आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल आदि) बेचकर वे धन अर्जित करते हैं, जिसे व्यक्तिगत ऐशो-आराम और अन्य अवैध गतिविधियों में खर्च करते हैं। साथ ही चोरी के आभूषण को अभियुक्त मिथिलेश वर्मा(सोनार) को बेच देते थे।
अनावरित/पंजीकृत अभियोगः-
1-मुं0अ0सं0- 383/2025 धारा- 331(4)/305 बीएनएस थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
2-मुं0अ0सं0- 197/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
3-मुं0अ0सं0- 239/2025 धारा- 331(4)/305 बीएनएस थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
4-मुं0अ0सं0-270/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा ग्राम कोटवां बसावन टोला थाना महुआडीह जनपद देवरिया
2- सन्नी कुमार सिंह पुत्र ब्रह्मा शंकर सिंह निवासी कोटवा थाना महुआडीह जनपद देवरिया
3- दीपक सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी सहोदर पट्टी थाना महुआडीह जनपद देवरिया
4- मिथिलेश वर्मा पुत्र महावीर वर्मा निवासी सहोदर पट्टी थाना महुआडीह आवासीय पता डुमरी एकखलास थाना महुआडीह देवरिया (सोनार)
विवरण बरामदगी- (कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये)
1-मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये नगद रूपये 55,700/- रुपये नगद (सम्बन्धित माल मुकदमाती भिन्न-भिन्न के)
2-चोरी के आभूषण पीली धातु 10.2 ग्राम (कीमत लगभग 1 लाख रूपये)
3-सफेद धातु के आभूषण कुल 1377 ग्राम (कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रूपये)
4- चार अदद लैपटाप चोरी के (भिन्न भिन्न कम्पनी)
5-तीन अदद बैट्री
6-दो अदद इन्वर्टर
7-एक अदद वेल्डिंग मशीन
8-गृह भेदन हेतु उपकरण
9-चोरी के अपराध मे अभियुक्तगणों द्वारा प्रयुक्त 4 अदद मोबाइल भिन्न भिन्न कम्पनी के
10-अपराध मे प्रयुक्त 2 अदद मोटरसाइकिल (पल्सर व अपाची)
अभियुक्त संदीप कुशवाहा का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 113/2022 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना कसया जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0सं0 299/2022 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना कसया, जनपद कुशीनगर
3. मु0अ0सं0 66/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महुआडीह जनपद देवरिया
4. मु0अ0सं0 325/2022 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
5. मु0अ0सं0 579/2023 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
6. मु0अ0सं0 593/2023 धारा 401/411/413 भा.द.वि. व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 हाटा
7. मु0अ0सं0 324/2023 धारा 457/380 भा.द.वि. थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
8. मु0अ0सं0 249/2023 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
9. मु0अ0सं0 379/2023 धारा 380/411 भा.द.वि. थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
10. मु0अ0सं0 324/2023 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
11. मु0अ0सं0 637/2023 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना कसया जनपद कुशीनगर
12. मु0अ0सं0 29/2024 धारा 457/380/411/414 भा.द.वि. थाना कप्तानगंज
13. मु0अ0सं0 66/2024 धारा 457/380/411/414 भा.द.वि. थाना कप्तानगंज
14. मु0अ0सं0 46/2024 धारा 457/380/411/414 भा.द.वि. थाना को0 हाटा
15. मु0अ0सं0 60/2024 धारा 457/380/411/414 भा.द.वि. थाना को0 हाटा
16. मु0अ0सं0 67/2024 धारा 457/380/411/414 भा.द.वि. थाना को0 हाटा
17. मु0अ0सं0 89/2024 धारा 457/380/411/414 भा.द.वि. थाना को0 हाटा
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
2- प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
3- निरीक्षक अमित शर्मा स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
4- उ0नि0 आलोक कुमार स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
5- उ0नि0 संतराज यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
6- उ0नि0 इकराम खाँ थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
7- उ0नि0 राजू यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
8- उ0नि0 आशीष कुमार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
9- उ0नि0 रंजीत सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
10-उ0नि मार्केण्डेय सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
11- हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
12- हे0का0 संतोष सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
13- हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
14-हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
15 हे0का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
16- का0 ऋषि पटेल स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
नोट- सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25,000/- रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.06.2025 को थाना कोतवाली हाटा व स्वाट टीम द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक अभियुक्त सोनार है जो चोरी के आभूषण खरीदता था। अभियुक्तों के पास से चोरी गये अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये के सामान की बरादमदगी की गयी है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
















