

सीकर/जयपुर. 1 जुलाई 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व मास्टर ट्रेनर्स के वीसी के माध्यम से प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रौनक बैरागी ने मतदाता सूचियों के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में 3-17 जुलाई को आयोज्य बीएलओ प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग स्ट्रक्चर, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के उत्तरदायित्व तथा मॉनिटरिंग व रिपोर्टिंग पर प्रस्तुतिकरण विशेषाधिकारी ट्रेनिंग डॉ. रेणु पूनिया ने दिया ।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार ने बीएलओ के कार्य व उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। संभागियों की शंकाओं का समाधान वीसी में किया गया। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, 200 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व लगभग 800 मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।


