A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नाप -तौल कांटों की जांच के लिए कार्यवाही करने के निर्देश

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664, कमिश्नर अनिल सुचारी ने सागर संभाग में नाप तौल कांटों की जांच के लिए सतत् कार्यवाही करने के निर्देश नाप-तौल विभाग के अधिकारियों को दिए है। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि सागर संभाग के सभी जिलों के अधिकारी नाप-तौल की गतिविधियां बढाएं। नाप-तौल उपकरणों की जांच कर प्रकरण तैयार करें। कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग के नागरिकों को उचित नाप-तौल में उचित दर पर वस्तुएं उपलब्ध होना चाहिए। कमिश्नर ने संभाग के टीकमगढ़, निवाडी और दमोह जिले में नाप-तौल के समुचित प्रकरण नहीं बनाएं जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है तथा अधिकारियों को ताकिद किया गया है कि नाप-तौल उपकरणों की जांच में उदासीनता बरतने पर संबंधितों के विरूध्द सख्त कार्यवाही की जाएगी। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज विभागीय योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशुपालन मिशन आचार्य विद्यासागर गौवंश योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग में दुग्ध उत्पादन की विपुल संभावनाएं है। उन्होंने निर्देश दिए सागर संभाग के पशु पालकों को प्रेरित करें। उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर पशुपालकों को प्रोत्साहित करें। कमिश्नर ने पशु टीकाकरण कार्यक्रम की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग में सभी पशुओं का टीकारण करना सुनिश्चित किया जाए और वर्षाकाल में पशुओं को होने वाली बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में पशुपालक किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरण योजना की आपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि पशुपालकों क्रेडिट कार्यों कार्डों का वितरण प्राथमिकता से साथ करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संयुक्त संचालक पशुचिकित्सा विभाग ने बताया कि सागर संभाग 47 चलित पशु चिकित्सा ईकाइयां कार्य कर रही है। जिसके माध्यम पशुधन का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1962 में काल किए जाने पर किसानों को यह सुविधा उपलब्ध होती है। बैठक में चालू खरीफ सीजन में खाद बीज वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि खाद बीज और कीटनाशकों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद बीज कीटनाशकों की जांच के लिए निरंतर कार्यवाही करें। अमानक स्तर का खाद बीज और उर्वरक बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। कमिश्नर ने बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग के कार्यो की भी समीक्षा की।Screenshot 20250708 195357

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!