
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर सागर में शाला विकास एवं प्रबन्धन की बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में विद्यालय से संबंधित चर्चाएं की गई, जिसके अंतर्गत नामांकन, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, प्रवेश छात्र-छात्राओं की मासिक परीक्षा एवं अन्य बिंदु सम्मिलित है इस बैठक में प्राचार्य डॉ. कल्पना शर्मा , रवीन्द्र कुमार जैन, महेश दुबे एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। शाला नायक योगेश पटेल,सदन प्रभारी पंकज कुशवाहा, कक्षा नायक आकांक्षा कुशवाहा एवं अन्य छात्र-छात्राओं को बैच वितरित किए। विद्यालय की सभी स्थिति परिस्थितियों का भी निरिक्षण किया गया एवं शीघ्र अति शीघ्र कार्य करवाने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 12 जुलाई को होने वाले मकरोनिया- सदर रेल्वे ओवर ब्रिज के लोकार्पण के संबंध में भी जानकारी दी लोगों का 8 किलोमीटर का सफर 4 किलोमीटर में पूरा हो सकेगा और इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं और नागरिकों के समय व ईंधन की दोनों की बचत होगी।






